Live

DELHI NEWS

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दिल्ली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर अपनी और उत्तराखंड की जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के ऊर्जावान नेतृत्व और व्यापक संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई मजबूती और गति मिलेगी.

दिल्ली से अंकित की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें