Hindi News / रेल मंत्री से मिले सांसद, अररिया एवं सीमांचल की रेल सुविधाओं से जुड़े...

DELHI NEWS : रेल मंत्री से मिले सांसद, अररिया एवं सीमांचल की रेल सुविधाओं से जुड़े 7 महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया

Edited By:  |
delhi news

दिल्ली : अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अररिया एवं सीमांचल में रेल सुविधाओं के विस्तार, लंबित रेल परियोजनाओं में तेजी तथा यात्रियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. सांसद ने रेल मंत्री को इन मांगों से संबंधित पत्र भी सौंपा.

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सीमांचल के लाखों लोग बेहतर रेल संपर्क पर निर्भर हैं. क्षेत्र में रेल अवसंरचना को मजबूत करने तथा नई ट्रेनों के संचालन एवं मौजूदा सेवाओं के विस्तार के लिए लंबित परियोजनाओं पर त्वरित निर्णय आवश्यक है.

मुलाकात के दौरान सांसद ने जोगबनी/फारबिसगंज में प्रस्तावित वाशिंग पिट लाइन एवं कोच अनुरक्षण परियोजना को शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग की. उन्होंने बताया कि परियोजना में हो रही देरी के कारण नई ट्रेनों के संचालन,ट्रेनों के विस्तार और नियमित अनुरक्षण में कठिनाइयां आ रही है. इस परियोजना काIRPSM Proposalरेलवे बोर्ड केEDME (Projects)स्तर पर विचाराधीन है.

सांसद ने अररिया-सुपौल नई रेललाइन परियोजना में तेजी लाने तथा भूमि अधिग्रहण,विभिन्न विभागों सेNOC,विद्युत ट्रांसमिशन लाइन,मिट्टी की उपलब्धता एवं पुल निर्माण जैसी लंबित बाधाओं का शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया.

इसके साथ ही उन्होंने जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस (13159/13160)का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग रखी. वर्तमान में सीमित दिनों के संचालन से यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सांसद ने ट्रेन को प्रतिदिन चलाने तथा आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग से संचालन की संभावना पर भी विचार करने का अनुरोध किया.

सांसद ने अररिया अमृत भारत स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने के बाद इसके शीघ्र औपचारिक शुभारंभ एवं पूर्ण संचालन की मांग भी रेल मंत्री के समक्ष रखी.

उन्होंने जोगबनी-कटिहारDEMUसेवा कोMEMUमें परिवर्तित करने के साथ-साथ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस रेलखंड पर अतिरिक्त पैसेंजर/MEMUट्रेनों के संचालन की मांग की.

धार्मिक आस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को उठाते हुए सांसद ने राघोपुर-देवघर सावन विशेष ट्रेन का विस्तार नरपतगंज अथवा फारबिसगंज तक करने का आग्रह किया,ताकि अररिया एवं आसपास के जिलों के हजारों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिल सके.

इसके अतिरिक्त लक्ष्मीपुर से पोठिया होते हुए फारबिसगंज तक लगभग17किलोमीटर नई रेललाइन के भूमि सर्वेक्षण कार्य को आगे बढ़ाने एवं परियोजना को शीघ्र पूरा करने की दिशा में आवश्यक निर्णय लेने का भी अनुरोध किया.

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि“अररिया एवं सीमांचल का रेल विकास केवल यात्री सुविधाओं का विषय नहीं,बल्कि क्षेत्र के सामाजिक,आर्थिक और औद्योगिक विकास से भी सीधे जुड़ा हुआ है. सीमांचल को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के लिए मैं लगातार प्रयासरत हूं और क्षेत्र की जनता की आवाज को संसद से लेकर सरकार के संबंधित मंत्रालय तक मजबूती से उठाता रहूंगा.”

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

सांसद ने उम्मीद जताई कि रेल मंत्रालय द्वारा इन महत्वपूर्ण मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे अररिया सहित पूरे सीमांचल में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.

राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट--