DELHI NEWS : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, रिम्स-2 समेत स्वास्थ्य क्षेत्र के बदलावों की दी जानकारी
दिल्ली: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेसे शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ राज्य के स्वास्थ्य विभाग में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की.
मुलाकात के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वास्थ्य मंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए जनता की सेवा के प्रति समर्पण बनाए रखने की बात कही. उन्होंने कहा किHemant Sorenके नेतृत्व में सभी को मिलकर झारखंड के विकास की नई इबारत लिखनी है. स्वास्थ्य मंत्री ने खड़गे को राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे बदलावों की जानकारी देते हुए एशिया के सबसे बड़े प्रस्तावितRIMS-2 अस्पताल परियोजना का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना झारखंड सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है और इसके पूरा होने के बाद राज्य की जनता को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं अपने ही प्रदेश में उपलब्ध होंगी. इससे बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता भी कम होगी. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है,जो जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है.
राहुल कुमार की रिपोर्ट--