DELHI NEWS : पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, दिल्ली में पार्टी की बैठक में फैसला

Edited By:  |
delhi news

दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस की बैठक हुई. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में 10 राजाजी मार्ग पर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पश्चिम बंगाल नेतृत्व के साथ बैठक की. पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई. कांग्रेस नेताओं को मजबूती से चुनाव लड़ने के निर्देश दिये गये. बैठक में निर्णय हुआ कि कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी.

दिल्ली से अंकिता की रिपोर्ट---