Live

DELHI NEWS

बांकीपुर हार के बाद दिल्ली में पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दिल्ली : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की अप्रत्याशित हार के ठीक एक दिन बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे. करीब 20 मिनट से अधिक समय तक चली इस बैठक ने बिहार की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.

सूत्रों के अनुसार बैठक में बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात और बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर विस्तार से चर्चा हुई. बांकीपुर सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर की जीत को एनडीए के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, जिसके बाद इस मुलाकात का महत्व और बढ़ गया है.

हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय या जदयू की ओर से बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है,लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे राजनीतिक समन्वय और रणनीति तय करने की अहम बैठक माना जा रहा है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बांकीपुर के परिणाम ने बिहार की चुनावी तस्वीर को बदलने के संकेत दिए हैं.ऐसे में एनडीए नेतृत्व संगठन,गठबंधन और चुनावी रणनीति को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में काम कर सकता है.

संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें