DELHI NEWS : दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम सम्राट चौधरी, बिहार के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है.
सीएम सम्राट चौधरी और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच दिल्ली में हुई अहम मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली. यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह पहली विस्तृत औपचारिक बातचीत थी,जिस पर सबकी नजरें टिकी थीं.
सूत्रों के अनुसार,इस दौरान बिहार के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है. राज्य में चल रही और प्रस्तावित विकास योजनाओं,बुनियादी ढांचे के विस्तार,निवेश को बढ़ावा देने और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने जैसे विषय बैठक के केंद्र में रहे. इसके अलावा कानून-व्यवस्था,रोजगार सृजन और आगामी परियोजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.
माना जा रहा है कि इस मुलाकात में केंद्र सरकार की ओर से बिहार को मिलने वाले सहयोग और योजनाओं के क्रियान्वयन की गति पर भी चर्चा हुई. सम्राट चौधरी ने राज्य के विकास के लिए केंद्र से हर संभव सहयोग की अपेक्षा जताई,वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी सकारात्मक रुख दिखाया. इस बैठक को आने वाले समय में बिहार की राजनीति और विकास की दिशा तय करने वाली अहम कड़ी के रूप में देखा जा रहा है.
संजय कुमार की रिपोर्ट--