Live

BPSC Protest

BPSC अभ्यर्थियों के डेलिगेशन ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, सरकार के सामने रखी ये 5 मांगें, CS दफ्तर से भी आया बड़ा बयान

P
Prasoon Pandeyलेखक

BPSC Protest :BPSC अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मुलाकात की है और BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द कराने समेत अन्य मांगों को रखा है। मुख्य सचिव के सामने डेलिगेशन ने मुख्यत: 5 मांगों पर चर्चा की।

इसमें लाठीचार्ज करने वाले पुलिस वालों पर कार्रवाई हो, सोनू कुमार नाम के अभ्यर्थी ने आत्महत्या की, उसके परिजन को मुआवजा मिले। परीक्षा में गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच हो। इसके साथ ही पूरी परीक्षा रद्द हो और री-एग्जाम हो। यह मांग मुख्य सचिव के सामने रखी गई। इन मांगों पर मुख्य सचिव ने कहा कि आपकी मांगों पर विचार होगा।

वहीं, बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से अभ्यर्थियों के डेलिगेशन की सोमवार को मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने अच्छे से अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उनकी बातें सुनी लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ है। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कहा कि हो सकता है कि वह सीएम से बात करें। सरकार चाहे तो 48 घंटे में समाधान निकाल सकती है। अभ्यर्थी समाधान चाहते हैं, टकराव नहीं। हम लोग दो दिन इंतजार करेंगे लेकिन 48 घंटे में सरकार के स्तर से निर्णय नहीं हुआ तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

इधर, BPSC अभ्यर्थियों के डेलिगेशन से मुलाकात के बाद अब मुख्य सचिव के कार्यालय से बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सभी बिंदुओं पर गहराई से चर्चा करने के बाद प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया है कि उनके द्वारा समर्पित मांग-पत्र पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। परीक्षार्थियों को यह भी सुझाव दिया गया है कि वे शांति बनाए रखें।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें