देखिये कौन है CM नीतीश के गुरु
फुर्सत मिलते ही गुरु से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री, लिया आशीर्वाद
समस्तीपुर : गुरु और शिक्षक का रिश्ता कितना महत्वपूर्ण है, इस चीज को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर जाहिर करते रहते हैं। यही वजह है कि समाज सुधार अभियान के पांचवें पड़ाव में समस्तीपुर पहुंचे CM फुरसत के क्षणों में अपने बयोबृद्ध शिक्षक से मिलने से खुद को रोक नहीं पाए।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बयोबृद्ध बीमार शिक्षक नंद किशोर प्रसाद सिंह से मिलकर उनका चरणस्पर्श किया और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री के गुरु समस्तीपुर के उजियारपुर इलाके में रहते हैं।
जैसे ही मुख्यमंत्री नितीश कुमार को फुर्सत मिली वे तुरंत अपने गुरु के घर तक पहुंच गए, अपनी पुरानी यादें साझा कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिहार शिक्षा मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।