Live

मध्यप्रदेश में चला मोदी का जादू

मात्र 1250 रुपया में कांग्रेस को हराया , चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने खेला ये ट्रंप कार्ड...हो गया खुलासा

G
GYAN SINGHलेखक

Desk:मध्यप्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने परचम लहरा दिया है. मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी को लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। तीनों ही राज्यों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनती दिख रही है। राजस्थान और छत्तीगढ़ में मोदी की टीम ने कांग्रेस के हाथों से सत्ता को छीनने का काम किया है। वहीं मध्यप्रदेश में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिली है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि बीजेपी ने मात्र 1250 रुपया में मध्यप्रदेश को जीत लिया, वो भी चुनाव से ठीक पहले पार्टी की ओर से ये ट्रंप कार्ड खेला गया। 1250 रुपया वाला ट्रंप कार्ड लोगों के खासकर महिलाओँ के सर चढ़कर बोलने लगा।
दरअसल, जीत के पीछे तमाम वजहों के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना को ट्रंप कार्ड माना जा रहा है, जिसे उन्होंने चुनावों से ऐन पहले पेश किया था. आइए जानते हैं क्या है इस योजना में खास और कैसे इसने महिला वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है?


शिवराज सिंह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में लागू की गईं तमाम जनलाभकारी योजनाओं का लोगों को फायदा हुआ और लोगों द्वारा एक बार फिर भाजपा को सत्ता में लाने के लिए वोटिंग करना इसका बड़ा उदाहरण बनकर सामने है. शिवराज सरकार ने साल 2023 की शुरुआत में 28 जनवरी को महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनपर आश्रित बच्चों के पालन-पोषण और परिवार में महिलाओं की स्थिति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 'मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना' की घोषणा की थी और 15 मार्च को इसे लॉन्च कर दिया गया था.


1 करोड़ से ज्यादा महिलाओँ को फायदा
इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को शुरुआत में हर महीने1,000रुपये दिए जाने का ऐलान किया गया था,जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छह महीने बाद ही बढ़ाकर1250रुपये प्रति महीने कर दिया था. राज्य की एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ फिलहाल मिल रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बीते दिनों एक ट्वीट कर कहा था कि ये राशि आने वाले समय में3,000रुपये तक ले जाने का प्लान है. इस योजना के तहत हर महीने की10तारीख तक लाभार्थियों के अकाउंट में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए पैसे भेजे जाते हैं.

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
लाडली बहना योजना के लिए सभी जाति वर्ग की गरीब महिलाएं आवेदन कर सकती हैं और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं है, यानी आप इस स्कीम के लिए ऑफलाइन एप्लीकेशन दे सकती हैं. योजना का आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय और कैंप से प्राप्त कर सकते हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें