JHARKHAND NEWS
गिरिडीह में विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों का हंगामा
गिरिडीह:गिरिडीह सेंट्रल जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. मृतक का नामअर्जुन यादव था. जो भेलवाघाटी का रहनेवाला था. गुरुवार को इलाज के दौैरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया. परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे थे. बाद मेंविधायक, एसडीएम समेत दूसरे अधिकारियों ने जब आश्वासन दिया तो परिजन शव के पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम किया. एसडीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।