Live

छोटी चूक..बड़ी सजा

UP के मऊ में मां और उनके चार बच्चों की मौत से मचा हड़कंप..

A
Arun Chourasiaलेखक

मऊ-बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के मऊ से है..जहां एक ही परिवार की एक महिला एवं उनके चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई..इस मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर पुलिस से लेकर प्रशासन के सीनियर अधिकारी पहुंचकर छानबीन शुरू की.

दरअसल महिला और बच्चों की मौत घर में लगी आग की वजह से कोपागंज थाना के शाहपुर गाँव मे हुई है..स्थानीय लोगों ने बताया कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी वाली घर में आग लग लगई,जिसकी चपेट में महिला एवं उनके चार बच्चें आ गए..वहीं मृतका का पति बाहर में रहकर मजदूरी करता है.

इस मौत की सूचना के बाद डीआईजी,डीएम,एसपी सहित भारी संख्या मे फोर्स पहुंची .पुलिस ने पांचो शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.मृतक महिला का नाम गुड्डी देवी है जबकि उनके बच्चें का नाम चांदनी,अभिषेक , दिनेश और मंजेश है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें