Live

BIG NEWS

सूटकेस में मिला तीन साल की मासूम का शव, बच्ची की मां भी लापता, मामला संदिग्ध, उठ रहे कई सवाल

P
Prasoon Pandeyलेखक

MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। हत्या के बाद सूटकेस में बंद तीन साल की मासूम का शव कचड़े में फेंका हुआ बरामद किया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूटकेस में मिला तीन साल की मासूम का शव

वहीं, वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी। FSL की टीम को भी बुलाया गया है। ये घटना मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के निराला निकेतन मार्ग की है। शव की पहचान मनोज कुमार की तीन साल की बेटी मिष्टी के रूप में की गई है।

बच्ची की मां भी लापता

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर बच्ची अपनी मौसी की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए मां के साथ घर से निकली थी, जिसके बाद अचानक दोनों गायब हो गए। परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी। परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया लेकिन वह बंद मिला।

तफ्तीश में जुटी पुलिस

वहीं, शनिवार की दोपहर घर के पीछे सूटकेस में शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें