Live

Bihar News

बागमती नदी में मिला शव, पूरे इलाके में मची सनसनी, तफ्तीश में जुटी पुलिस

P
Prasoon Pandeyलेखक

MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर जिले के बागमती नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुटने लगी है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव देखने से यह प्रतीत होता है कि किसी ने हत्या के बाद शव को बागमती नदी में फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। घटना औराई थाना क्षेत्र के सुन्दरखौली की है, जहं बागमती नदी की उपधारा में अज्ञात शव मिला है‌।

वहीं, घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर में घास लाने के लिए महिला चौर में निकली, तभी लोगों की नजर एक शव पर पड़ी। यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

वहीं, इस मामले पर औराई थाना अध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि अज्ञात शव बागमती नदी की उपधारा में बरामद हुई है, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को बागमती नदी में फेंक दिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। सीमावर्ती थानों में इसकी जानकारी दी जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें