Live

DCLR से 5 लाख की रंगदारी

आवेदन के बाद हरकत में पुलिस, DCLR ने खुद को बताया असुरक्षित

A
Arun Chourasiaलेखक

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का हौसला किस कदर बुलंद हैं ..इसका एक उदाहरण राज्य के वैशाली जिला की घटना को लिया जा सकता है यहां के सरकारी विभाग में अहम पद पर कार्यरत महनार के भूमि सुधार उप-समाहर्ता(DCLR) राकेश रंजन से 5 लाख की रंगदारी मांगी गई है,

5 लाख की इस रंगदारी की मांग को लेकर DCLR राकेश रंजन ने महनार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मामला को गंभीर बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस शिकायत मेंमहनार के डीसीएलआर राकेश रंजन नेलिखा है कि 13 दिसंबर को उनके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और5 लाखरंगदारी की मांग की। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि आप डीसीएलआर हैं।5 लाखदे दीजिए वरना आपके खिलाफ एक्शन के लिए लियाजाएगा।शिकायत के मुताबिक वह फोन करने वाले शख्स को नहीं जानते। उन्होंने जिस मोबाइल नंबर की चर्चा की है वह 8227970311 है।

लिखित शिकायत के माध्यम से DCLR पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यह सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद चिंताजनक है कि उन्हें फोन पर धमकी देते हुए पैसे की मांग की जा रही है।

वहीं इस मामले में महनार पुलिस आवेदन में लिखी गई मोबाइल नंबर के आधार पर फोन कर रंगदारी मांगने वाली की शिनाख्त में जुट गई है और शीघ्र कार्रवाई की बात कही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें