Live

DC ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण

उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : आज रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोहराबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची विवेक कुमार सुमन एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे.



ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. आपको बता दें कि निर्धारित समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव, सुरक्षा एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें