डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री जामताड़ा में 11 जुलाई को करोड़ों की लागत से शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्ति का करेंगे वितरण
जामताड़ा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सत्ता संभालने के बाद पहली बार 11 जुलाई को जामताड़ा पहुंच रहे हैं. सीएम जामताड़ा में करोड़ों की लागत से शिलान्यास,उद्घाटन और परिसंपत्ति का वितरण करेंगे. जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है. डीसी फैज अक अहमद मुमताज,एसपी सहित जिले के आला अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया.
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले वासियों के पहुंचने की संभावना है. शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए प्रशासन ने हर चौक चौराहों पर सुरक्षा बल के साथ मजिस्ट्रेट तैनात किया है. सीएम की सुरक्षा व्यवस्था 3 लेयर में बनाई गई है. जिसमें होमगार्ड,चौकीदार,जिला पुलिस और आईआरबी के जवान मुस्तैद रहेंगे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।