डायन बताकर पड़ोसी ने किया हमला
पति-पत्नी की हालत गंभीर, आरोपी फरार
नवादा जिला के रजौली थाना क्षेत्र के झिरझो गांव में एक महिला को डायन कहकर उसके पड़ोसी ने हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में पीड़िता और उसके पति को गंभीर चोट आयी है। इस मामले में पीड़िता ने बताया है की उन पर हमला उस वक़्त हुआ जब वो अपने पति निर्मल के साथ घर मे खाना खा रही थी।
इस दौरान गांव के ही प्यारे यादव की पत्नी सीरिया देवी,पुत्र सुरेंद्र यादव उर्फ मंगरु यादव एवं पुत्री रिंकू कुमारी ने डायन कहकर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से दोनों पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों के जुटने पर सभी आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।
स्थानीय लोगों की सहायता से पीड़िता व उसके पति को इलाज हेतु अस्पताल लाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डॉ अर्जुन चौधरी ने बताया कि दोनों पति पत्नी के सिर पर काफी चोटें आई है। प्राथमिक इलाज के बाद घायल पीड़िता अपने पति के साथ थाने को लिखित आवेदन देने थाने पहुंची।
वहीँ इस मामले में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।