Live

CBI जांच की मांग

दारोगा के खुदकुशी मामले में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड के राज्यपाल से की मुलाकात

A
Arun Chourasiaलेखक

Ranchi:-केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिवंगत दारोगा लालजी यादव के मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।इस मामले को लेकर मंत्री ने दिवंगत लालजी यादव के भाई के साथ राज्य के राज्यपाल से मुलाकात की है.दिवंगत लालजी यादव पलामू के नवागढ़ में पदस्थापित थे जहां एसपी द्वारा लाइन हाजिर किए जाने के कुछ दिन बाद ही उन्हौने खुदकुशी कर ली थी.

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, जिस तरह से राज्य में मॉब लिंचिंग और अपराधिक घटनाएं घट रही है उससे लगता है कि राज्य में अपराधी प्रशासन और सरकार का गठजोड़ सत्ता चला रही है.... इसलिए आज हम लालजी यादव के आत्महत्या की सीबीआई से जांच की मांग करने राज्यपाल के समक्ष आए थे.... वही लालजी यादव के भाई ने कहा अगर यहां की एजेंसी अच्छा काम करती तो मेरा भाई नहीं मरता.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें