Live

दर्दनाक सड़क हादसा

ऑटो और 407 वाहन में भीषण टक्कर होने से पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत एवं 7 लोग घायल, SNMMCH में इलाज जारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद: इस वक्त की बड़ी खबर धनबाद से जहां बरवड्डा थाना क्षेत्र के लोहारबरवा मोड़ के पास कोलकाता-नई दिल्ली राष्ट्रीय पथ पर ऑटो और 407 वाहन में भीषण टक्कर हुई है. घटना के बाद सभी को धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल लाया गया जहां 3 लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि 7 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजगंज लेदाटांड़ मजार से ऑटो में सवार लगभग 10 लोग वापस झरिया एना इस्लामपुर लौट रहे थे. इसी बीच लोहार वरवा के समीप रॉन्ग साइड से आ रहे 407 ट्रक वाहन से तेज आवाज के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई. इस भीषण टक्कर के बाद वहां के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में सभी लोगों को बाहर निकाला तथा बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा गया जहां 3 लोगों को रास्ते में ही मौत हो गई जिसमें दो पुरुष एवं एक महिला बताया जा रहा है. दुर्घटना में यूसुफ कुरैशी, मोहम्मद वहाव, सजिदी की मौत हो गई. सभी मृतक एना इस्लामपुर झरिया का बताया जाता है. जबकि 7 लोग गंभीर रुप से घायल हैं. जिसका इलाज जारी है.

वहां के स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी सड़क निर्माण को पूर्ण नहीं करने पर लोगों में काफी नाराजगी जता रहे हैं. वहां के लोगों का कहना है कि यहां पर पिछले कई सालों से सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है जो काफी धीमी गति से चल रही है जिसका खामियाजा आए दिन दुर्घटना में कई लोग शिकार हो रहे हैं। जबकि आज भीषण दुर्घटना के बाद भी सड़क निर्माण तेजी से नहीं होते हैं तो और इससे भी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें