Live

दर्दनाक सड़क हादसा

गढ़वा में कार और बाइक में टक्कर होने से 2 सगे भाइयों की मौत, 1 घायल, गांव में पसरा मातम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से है जहां मेराल थाना क्षेत्र के मेराल डंडई मुख्यपथ पर शनिवार रात मोटरसाइकिल और कार में भीषण टक्कर होने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लिया और जांच में जुट गई.

बताया जा रहा है कि जिले के मेराल थाना क्षेत्र के मेराल डंडई मुख्यपथ पर शनिवार रात भीषण सड़क दुर्घटना में बाइकसवार तीन सगे भाइयों में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा डालटेनगंज सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया.वहींतीसरे भाई गंभीर रुप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार गोंदा गांव निवासी अक्षयलाल विश्वकर्मा के तीनों पुत्र अपनी बहन के यहां से शनिवार देर रात डंडई थाना क्षेत्र के लवाही से हल्दी चढ़ा कर लौट रहे थे. इसी बीच घर पहुंचने से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले बाना तथा गोंदा गांव के सिवाना के पास तेज रफ्तार कार से उसकी बाइक में टक्कर हो गई. टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा कार के बाएं तरफ का अगला पोर्शन भी क्षतिग्रस्त हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 25 वर्षीय पंकज विश्वकर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि40वर्षीय विवेकानंद विश्वकर्मा की मौत डालटेनगंज सदर अस्पताल में हुआ है और गंभीर रूप से घायल अंबिका विश्वकर्मा का इलाज जारी है. हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि बहुत दर्दनाक घटना घटी है. गाँव के दो होनहार युवकों की मौत हो गई. जबकि तीसरा गंभीर हालात मे भर्ती है. वहीं मौके पर पहुंचे अंचलधिकारी एवं थाना प्रभारी ने परिजनों को ढाढस बंधाया. सीओ ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए सरकारी योजनाओं से अक्षदित करने का भरोसा दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें