Live

दर्दनाक हादसा

कोडरमा में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत 2 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा:बड़ी खबर कोडरमा से जहां ट्रेन की चपेट में आने से महिला और एक पुरूष की मौत हो गई. घटना के बाद रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान दो अलग अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है. महिला का शव कोडरमा स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर पाया गया है जबकि पुरुष का शव झारखंड टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के पास बरामद हुआ है. महिला और पुरुष दोनों का शव कोलकाता आगरा कैंट एक्सप्रेस के कोडरमा से गुजरने के बाद बरामद किया गया. फिलहाल रेलवे पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. कोडरमा रेलवे पुलिस दोनों मृतक की पहचान में जुटी है और शवों की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से जानकारी जुटाई जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें