Live

दर्दनाक हादसा

लातेहार में रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से जहां बरवाडीह थाना क्षेत्र के बरवाडीह-डाल्टेनगंज मेन रेललाइन में ट्रेन की चपेट में आने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही बरवाडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.



घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक कान में इयर फोन लगाकर रेल लाइन पार कर रहे थे. इसी दौरान अचानक ट्रेन आ जाने से उसकी चपेट में आ गये दोनों जिससे ये हादसा हो गया. मृतक युवकों की शिनाख्त ईंट भट्ठा में कार्यरत मजदूर के रूप में हुई है. घटना केचकी और मंगरा के बीच कचनपुर के समीप पोल संख्या 268/20 के बीच हुई है. इधर सूचना के साथ बरवाडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें