Live

दरभंगा एम्स निर्माण स्थल का हवाई सर्वेक्षण

CM नीतीश ने कहा 150 एकड़ जमीन पर जल्द शुरू होगा निर्माण

A
ASHISH KUMARलेखक

एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ की समस्या, जलजमाव तथा एम्स निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का निरीक्षण तथा कार्यरंभ भी किया है।

एक दिवसीय दरभंगा दौरे के शुरुआत में ही मुख्यमंत्री कुशेश्वरस्थान पहुंचे जहां उन्होंने उपचुनाव में शानदार जीत के लिए जनता को धन्यवाद किया। उसके बाद कुशेश्वरस्थान के हिरनी स्थिति नंदकिशोर उच्च विद्यालय में लोक संवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए, जनता की समस्या को सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा एम्स निर्माण के प्रस्तावित भूमि का हवाई सर्वेक्षण किया। जहां से मुख्यमंत्री दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम पहुंच कर एम्स तथा अवशेष भूमि पर डीएमसीएच के पुनर्गठन के मास्टर प्लान पर समीक्षा करते हुए, कई दिशा निर्देश भी दिया है।

इस दौरान बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, जल संसाधन मंत्री सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें