Live

दरभंगा में मिला रहस्यमयी गिद्ध

शरीर पर लगा है सेंसर, इलाके में मची सनसनी

A
ASHISH KUMARलेखक

दरभंगा : खबर है दरभंगा से जहां खेत में पड़ा एक गिद्ध चर्चा का विषय बना गया। दरअसल इसकी वजह यह है कि इस गिद्ध के पीठ पर एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र लगा हुआ है, जबकि इसके पंजे में भी एक रिंग लगाया गया है। मौके पर इस पक्षी को देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिद्ध को कब्ज़े में लेकर वन विभाग के हवाले कर दिया।

मामला दरभंगा जिला के बहेड़ा थाना क्षेत्र के हावीभौआड़ गांव के एक खेत में एक गिद्ध अचानक गिर गया। तभी किसी ने खेत में इस गिद्ध को देखा। यह खबर देखते ही देखते पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। गिद्ध को देखने के लिए मेला लग गया। ग्रामीणों ने बताया कि के शरीर पर गर्दन के ऊपर एक कैमरा जैसा कुछ लगा था. गिद्ध के पांव पर भी कुछ था।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बहेड़ा थाना की टीम ने गिद्ध को देखा और उसके ऊपर लगे यंत्र की जांच की। इसके बात इसकी सूचना तुरंत अपने अधिकारियों और वन विभाग को दी। इस बीच गिद्ध को पकड़ कर जाल से ढक दिया गया। ग्रामीणों के बताया कि ये गिद्ध पिछले कई दिनों से गांव के ऊपर मंडरा रहा था। फिलहाल, पुलिस ने गिद्ध को कब्जे में लेकर इसे वन विभाग को सौंप दिया है। अब इसकी जांच की जाएगी कि आखिर इस गिद्ध के पीठ पर किस तरह का यंत्र लगा है और इसके पिछे कौन से लोग है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें