Live

नीयत

दरभंगा के कलिगांव की जनता को सलाम, अपने दम पर बना दिया लाखों का स्टील पुल

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

DARBHANGA : कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों...! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है बिहार के दरभंगा जिले के कलिगांव पंचायत के मुखिया और वहां के स्थानीय लोगों ने।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार बार—बार प्रयास करने के बाद भी सरकारी स्तर से पुल का निर्माण नहीं हो रहा था। इस कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती थी। फिर क्या था पंचायत के मुखिया महेश कुमार झा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। आपसी सहभागिता से इस काम पूरा करने का प्रण लिया गया। मात्र 15 दिनों में वहां शानदार स्टील का पुल बना दिया गया, जो कि आज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है।

मुखिया महेश कुमार झा कहते हैं, ''अगर आपकी नीयत नेक है तो आपको काम करने से कोई नहीं रोक सकता. यही कारण है कि हमलोगों ने अपने संसाधन का सही प्रयोग कर यह साबित कर दिखाया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें