Live

POLITICS

बिहार की जनता से माफी मांगे तेजस्वी, दानिश रिजवान बोले— डरा और सहमा है विपक्ष

D
DESKलेखक

PATNA-जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दानिश रिजवान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कल जिस तरह पीएम मोदी के सामने भाषण देने के दौरान तेजस्वी अटक रहे थे उससे स्पष्ट है कि बिहार का विपक्ष पूरी तरह से हताश और डरा हुआ है। तेजस्वी ने पूरे बिहार को शर्मसार किया है। उनको बिहार की जनता से माफ मांगनी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा में शताब्दी स्मृति स्तंभ के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंचे। इस मौके पर तेजस्वी यादव जब भाषण देने आए तो कई कठिन शब्दों को पढ़ने के दौरान लड़खराते नजर आए।

तेजस्वी यादव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने यहां विधानसभा परिसर के शताब्दी समारोह में अपने संक्षिप्त संबोधन में यह मांग रखी। कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम ने मोदी से यह आग्रह भी किया कि बिहार में विधायी कामकाज के अध्ययन के लिए एक स्कूल खोला जाना चाहिए जहां वैशाली में ‘‘दुनिया का सबसे पुराना गणराज्य रहा है’’।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें