दानापुर थाना में महिलाओं का महासंग्राम
जमकर हुई तू-तू मैं-मैं, हाथापाई देख पुलिस रह गई हैरान
पटना : खबर है दानापुर से जहां भूमि विवाद को लेकर थाने पहुंची कुछ महिला आपसे में ही भिड़ गई। इस दौरान पूरा थाना परिसर अखाड़ा बन गया। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दानापुर थाना में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर दो पक्ष पहुंचे थे। इसी बीच दो महिला थाने में ही आपस में भिड़ गई और जमकर मारपीट करने लगी। इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह इन महिलाओं को अलग किया और पूरे मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि दोनों भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर थाना पहुंची थी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।