Live

Bihar News

नालंदा में पंचाने नदी का बढ़ा जलस्तर, फतहा खंदा में टूटा बांध, बाढ़ का मंडराने लगा खतरा, प्रशासन अलर्ट

P
Prasoon Pandeyलेखक

NALANDA :पंचाने नदी में अचानक आए उफान के कारण शशांक बिंद प्रखंड के फतहा खंदा में जिरायन नदी का बांध टूट गया है, जिससे इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने SDRF की बोट से कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने फतहा खंदा, बाहा नदी, उतरवारी पीठ तक बांध का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा बांध की मरम्मती कार्य को उन्होंने स्वयं देखा। उन्होंने कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ आपदा से बचाव हेतु जहां-तहां बांध कटाव की मरम्मती तुरंत सुनिश्चित करें। बालू भरे बोरा का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में तैयार रखें। रात में प्रहरी को बांध की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाए। इसके अलावा संबंधित पदाधिकारी को बाढ़ आपदा प्रबंधन हेतु हमेशा अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें