Live

दहशत का माहौल

सरायढेला में महिला पुलिस कर्मी के पुत्र की छुरा मारकर हत्या, हमलावर युवक को स्थानीय लोगों ने बुरी तरह पीटा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : खबर है धनबाद की जहां सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर स्थित बीसीसीएल क्वार्टर के पास बुधवार की रात महिला पुलिस के पुत्र की एक युवक ने छुरा मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद घायल युवक को सेंट्रल हॉस्पिटल लाया जहां कुछ देर बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं हमलावर युवक को गुस्साये लोगों ने जमकर पीटा.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जगजीवन नगर निवासी शिव शक्ति ऊर्फ अभय नामक युवक को उसके दो परिचित ने घर से बुलाया और छुरा मार दिया. मृतक की बहन का कहना है कि उसके भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. हत्या किस वजह की गई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है. घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है

वहीं परिजनों का आरोप है कि सेंट्रल अस्पताल में घायल की समय पर इलाज नहीं होने और डॉक्टरों द्वारा लापरवाही बरते जाने की वजह भी मौत का कारण बना. घटना से आक्रोशित लोगों ने हमलावर युवक को पकड़ कर बुरी तरह पीटा. बाद में पुलिस ने उसे इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें