Live

डबल सुसाइड की घटना से सनसनी

दंपति ने फांसी लगाकर दे दी जान, मायकेवालों ने अस्पताल में किया बवाल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला: इस वक्त की बड़ी खबर सरायकेला से जहांआदित्यपुर थाना क्षेत्र के दिनदल्ली बस्ती में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना से आहत होकर मृतका के मायकेवालों ने अस्पताल में बवाल किया है.

बताया जा रहा है कि आदित्यपुर थाना अंतर्गत दिनदल्ली बस्ती के एमआईजी के रहने वाला मुकेश अग्रवाल ने अपने पत्नी बीना अग्रवाल के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. कहा जा रहा है कि मुकेश भाई में सबसे छोटा था और मुकेश से बड़ा भाई और उसकी पत्नी दोनों ने मृतक दंपति को प्रताड़ित कर रहा था. वैसे प्रताड़ना से तंग आकर दोनों पति-पत्नी आदित्यपुर थाना पहुंचा लेकिन पुलिस न्याय करने के बजाय दोनों पति-पत्नी को थाने में ही खरी-खोटी सुना दी. इतना ही नहीं गाली गलौज कर थाने से बाहर कर दिया. उसके बाद मृतक पति-पत्नी घर आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

उधर मौत की खबर मिलते ही मीना के मायके वाले एमजीएम अस्पताल पहुंच कर जमकर बवाल किया और आदित्यपुर थाना के साथ मुकेश के बड़े भाई पर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें