Live

डबल मर्डर से सनसनी

मंडल बस्ती में घर में दंपति का शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां टेल्को थाना क्षेत्र के मंडल बस्ती में एक घर में दंपति का शव मिला है. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. डॉग स्क्वॉइड की टीम के द्वारा जांच हो रही है.

बताया जा रहा है कि मृतक भूपेंद्र प्रसाद और सविता देवी मजदूरी का काम करते थे. पुलिस ने सूचना मिलने पर घर से पति-पत्नी का शव बरामद किया है. घर से एक हथौड़ा भी बरामद किया गया है. दंपति के साथ एक बेटी रहती थी जो फरार है. पड़ोसियों की मानें तो वह आपस में लड़ाई झगड़ा करते थे. सुबह जानकारी मिली कि घर में शव पड़ा है.

सिटी एसपी ने बताया कि फिलहाल जांच चल रही है. खोजी डॉग से भी हत्या के सुराग का पता लगाया जा रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि फरार बेटी की इस हत्या में संलिप्तता हो सकती है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें