Live

डबल मर्डर का खुलासा

भाई-बहन की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया एरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित जनक नगर, रोड– 4 में भाई-बहन की हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है.

बताया जा रहा है कि पंडरा ओपी क्षेत्र के जनक नगर,रोड–4 में भाई-बहन की हत्या के आरोपी रोहन कुमार को पुलिस ने 6 घंटे के अंदर बैंक कॉलोनी से पकड़ा है. पुलिस की टीम रोहन से पंडरा ओपी में पूछताछ कर रही है. वहींमामले में पुलिस को दो अन्य लड़कों की तलाश है. पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द उनकी भी गिरफ्तारी संभव है.

सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीम ने रोहन कुमार को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा है. रिम्स में इलाजरत मृतक स्वेता सिंह की मां ने पुलिस को रोहन का नाम बताया था. जिसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल का लोकेशन लिया और बैंक कॉलोनी के आसपास से पकड़ा गया है.

पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित जनक नगर में प्रेम मामले में भाई-बहन समेत मां की हत्या का प्रयास किया गया था. इस घटना में मौके पर भाई-बहन की मौत हो गयी थी. वहीं, मां रिम्स में इलाजरत है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें