Live

खुशखबरी

बिहार के रहने वाले विजय नारयण सिंह बने भारतीय साइकलिंग टीम के कोच..मिल रही है चौतरफा बधाई..

A
Arun Chourasiaलेखक

पटना-- खेल के क्षेत्र में बिहार के लिए खुशखबरी है,,राज्य के मोतिहारी के रहने वाले विजय नारायण सिंह को भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा भारतीय साइकलिंग टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।विजय नारायण सिंह 28 जुलाई से 8 अगस्त तक राष्ट्रकुल खेल की साइकलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भारतीय दल के साथ इंग्लैंड पहुंच चुके हैं।

साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव डॉ कौशल किशोर सिंह ने बताया कि यह राज्य के साइकलिंग परिवार के लिए अत्यंत ही गौरव की बात है कि विजय नारायण सिंह ने राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में भारतीय दल अच्छे खेल का प्रदर्शन करेंगे।उनके मुख्य कोच नियुक्त होने पर संघ के संरक्षक रमेश चंद्र दुबे,उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम, सचिव कौशल किशोर सिंह, बैजनाथ प्रसाद, कोच एके लुईस एवं राज्य से जुड़े तमाम साइकलिंग प्रेमी ने बधाई दी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें