Live

साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई

लातेहार पुलिस ने 2 अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई करते हुएलातेहारपुलिस ने 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से मोबाइल,सिम,बैंक पासबुक औरATMकार्ड जब्त किया गया है.

मामले में मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि विगत 3 मार्च को सदर थाना क्षेत्र के रिचुघुटा निवासी इन्द्रमुनी उरांव द्वारा सूखाड़ राहत योजना के तहत ट्रैक्टर सेक्शन किये जाने को लेकर तीन अलग अलग नंबर से कॉल किया गया. इसमें बताया गया कि इन्श्युरेंस व ट्रान्सपोर्टिंग समेत अन्य तरह के कुल खर्च 3,37,500 है. जिसको देने के बाद ट्रैक्टर मिलेगा. बताया कि बात के पश्चात फोन पे के माध्यम से रूपये ट्रान्सफर किया गया. इसके बाद कॉल करने पर सभी नंबर बंद मिलने लगे. जिसके बाद पीड़िता द्वारा तीन मार्च को साइबर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई. इधर तकनीकी सहायता से नंबर को ट्रेस करते हुए टीम ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफल रही है. बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर ठगी में प्रयुक्त मोबाइल के साथ सिम,पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में कांग्रेस कुमार और सानाउन अंसारी शामिल है. दोनों देवघर जिला के मनोहरपुर थाना क्षेत्र का निवासी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें