Live

CSP संचालक से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट

बैंक से कैश निकालकर लौट रहा था युवक, अपराधी फरार

A
ASHISH KUMARलेखक

बड़ी खबर आ रही है बिहार के छपरा से जहां CSP संचालक से आज दोपहर डेढ़ लाख की लूट को अपराधियों ने अंजाम दिया है। गरखा खोदाईबाग मुख्य मार्ग पर बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की है। इस लूट की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। वहीँ पीड़ित संचालक की पहचान कदना गांव निवासी आशुतोष कुमार यादव के रूप में हुई है । पीड़ित CSP संचालक ने बताया कि वह इंडियन बैंक का CSP चलाता है।

दोपहर वह इंडियन बैंक से कैश निकाल कर CSP जा रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर 6 बदमाश सवार आए और ओवरटेक कर उनकी मोटर साइकिल को लिया और हथियार दिखा कर लूटपाट करने लगे।

इस मामले में जांच के लिए पहुंची पुलिस ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी है । आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीँ इस मामले में कुछ लोगो से पूछताछ भी की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें