Live

CSP संचालक पर वृद्धा पेंशन उड़ाने का आरोप

पीड़ित महिला ने छतरपुर थाने में दर्ज कराई शिकायत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : खबर है पलामू की जहां ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर एक महिला के बैंक खाता से वृद्धा पेंशन गायब करने का आरोप लगा है. पीड़िता ने छतरपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


बताया जा रहा है कि जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कुम्याही गांव की 75 वर्षीय महिला नागिया कुंवर ने सीएसपी संचालक अजीत कुमार यादव पर उसके बैंक खाता से पैसे गायब करने का आरोप लगाया है.

कहा जा रहा है कि महिला अजीत के पास वृद्धा पेंशन की रकम निकलवाने जाया करती थी. युवक ने उसके खाते में अपना मोबाइल नंबर जोड़ लिया. फिर इस नंबर की मदद से पेटीएम पर अकांउट बनाकर वृद्धा पैंशन की रकम अपने बैंक खाता में ट्रांसफर करने लगा. इस तरह वह महिला के बैंक खाते से 23000 रुपये गायब कर चुका है.


महिला पैसे निकलवाने जाती तो कहता कि पेंशन नहीं आ रहा है. अंत में हारकर वह बैंक गयी तो बता चला कि पेटीएम के माध्यम से अजीत के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हो रहे हैं. इसके बाद महिला ने अजीत से इस बारे में पूछा तो उसने पैसे लौटने से मना कर दिया और कहा कि जहां जाना है जाओ, पैसे नहीं देंगे.


छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि महिला ने गांव के अजीत यादव पर पैसे बैंक खाते से पैसे गायब करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोषी पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें