Live

नवादा में नाबालिग से हैवानियत

पड़ोसी ने चाकू की नोंक पर बनाया हवस का शिकार

V
vivek pandeyलेखक

नवादा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. पड़ोस में रहने वाले युवक ने चाकू की नोंक पर हवस का शिकार बनाया है. घटना रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया.

पीड़िता ने बताया कि वो खेत में बकरी चराने गई थी. वहीं पड़ोस के संजय यादव के पुत्र मंटू यादव ने चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया और भाग गया. भागने से पहले उसने जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता के पिता ने रजौली थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैय. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने थाने में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें