CRPF के DG पहुंचे बूढ़ा पहाड़
डीजी कुलदीप सिंह ने बूढ़ा पहाड़ को माओवादियों के चुंगल से मुक्त कराने वाले अधिकारियों एवं जवानों की हौसला अफजाई की
गढ़वा: सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह एक दिवसीय दौरे पर गढ़वा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ पहुंचे. उन्होंने बूढ़ा पहाड़ से भाकपा माओवादियों के दस्ते को खदेड़ कर वर्षों से काबिज माओवादियों के चुंगल से पहाड़ को मुक्त कराने वाले अधिकारियों एवं जवानों की हौसला अफजाई की.
उन्होंने जवानों की दिलेरी एवं अदम्य साहस के लिए उन्हें बधाई दिए. उन्होंने जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूढ़ा पहाड़ को माओवादियों से खाली कराने के लिए लंबे समय से ऑपरेशन चल रहा था. लगातर ऑपरेशन का देन है कि माओवादी कमजोर होते गए और अंततः आज हमें कामयाबी मिली और बूढ़ा पहाड़ माओवादी से मुक्त हो गया. मैं यहां सिर्फ आप सबों से मिलने आया हूँ ताकि आपकी हौसला इसी तरह कायम रहे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।