Live

जमशेदपुर में बेखौफ अपराधी

अपराधियों ने कांग्रेस नेता पर की फायरिंग, एक घायल

V
vivek pandeyलेखक

जमशेदपुर : जुगसलाई पोस्ट ऑफिस रोड में कांग्रेसी नेता अभिजीत सिंह पर बाइक सवार युवकों ने 7-8 राउंड फायरिंग की। घटना में अभिजीत का साथी बंटी रजक घायल हुआ। उसके पेट में छर्रा लगने से जख्म हुआ है। उसे अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल के पास काफी लोग मौजूद थे। गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल से खोखा बरामद किया।

कांग्रेस के जुगसलाई मंडल के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत ने बताया- शुक्रवार रात को जुगसलाई पोस्ट ऑफिस रोड स्थित उनके ट्रांसपोर्ट कार्यालय के पास भंडारा कार्यक्रम का समापन हुआ था।बारिश की वजह से कई लोग वहां रुके थे। तभी कुछ युवक आए और अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। अभिजीत ने पांडे मुहल्ला निवासी मोहित पांडे व रॉकी मिश्रा ने अपने साथियों पर फायरिंग का आरोप लगाया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें