Live

BIHAR CRIME

50 हजार का इनामी अपराधी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ट्रक लूटकांड में चल रहा था फरार, लूटे गये सामान भी बरामद

P
Prasoon Pandeyलेखक

GAYA :गया पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी विशाल को महाराष्ट्र के नागपुर जिले से गिरफ्तार किया है. वह गया जिले के चाकंद इलाके में हुए ट्रक लूटकांड में लंबे दिनों से फरार चल रहा था. इस कांड में शामिल अन्य 4 अपराधियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था. साथ ही लूटी गई सामग्री भी बरामद कर ली गयी थी.

इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तारी के भय से यह अपराधी महाराष्ट्र के नागपुर जिले में छिपा हुआ था. पुलिस को जब सूचना मिली तो इसे गिरफ्तार कर यहां लाया गया है. विशाल गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का रहने वाला है तथा इसके ऊपर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. पूछताछ के बाद इसे जेल भेज दिया जाएगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें