Live

India tour of West Indies

वन डे सीरीज का पहला मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में कल...शिखर धवन के हाथों में टीम इंडिया की कमान...

D
DESKलेखक

पटना। इंग्लैंड के सफल दौरे के बाद टीम इंडिया इस समय वेस्ट इंडीज के दौरे पर है। इस दौरे में टीम इंडिया तीन मैचों की वन डे सीरीज और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। पहले वन डे सीरीज खेला जाएगा। जिसका पहला कल त्रिनिडाड के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। मैच कल शाम सात बजे से शुरु होगा।

दोनों टीमों की बात करें तो टीम इंडिया की कमान इस सीरीज को लेकर शिखर धवन के हाथों में है। रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली जैसे खिलाडियों को आराम दिया गया है। टीम इंडिया ने पहले मैच को लेकर तैयारी शुरु कर दी है। बारिश होने के कारण टीम स्टेडियम की जगह इंडोर पिच पर अभ्यास में जुटी है। टीम इंडिया के हौसले बुलंद है। क्योंकि इंग्लैंड में टीम इंडिया वन डे सीरीज और टी-20 सीरीज भी जीती है।

लेकिन वेस्ट इंडीज इस समय थोडी मुश्किल में है। इस टीम में स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर की वापसी हुई है. होल्डर को वर्कलोड के चलते बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से आराम दिया गया था। हाल ही में में खेली गई इस वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने विंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। वेस्टइंडीज टीम के कप्तान विकेटकीपर बैटर निकोलस पूरन हैं।

दोनों टीमें

टीम इंडिया:- शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज टीम:- निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (उपकप्तान), जेसन होल्डर, शमर ब्रूक्स, कीसी कार्टी, रोवमैन पॉवेल, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडकेश मोती, कीमो पॉल और जेडन सील्स.।

देखिए भारतीय टीम के वेस्ट इंडीज दौरे का पूरा शेड्यूल

वन डे सीरीज

पहला वनडे-22जुलाई2022 (शुक्रवार) - त्रिनिदाद
दूसरा वनडे-24जुलाई2022 (रविवार) - त्रिनिदाद
तीसरा वनडे-27जुलाई2022 (बुधवार) – त्रिनिदाद

टी-20सीरीज

पहलाT20I- 29जुलाई2022 (शुक्रवार) - त्रिनिदाद
दूसराT20I- 1अगस्त2022 (सोमवार) - सेंट किट्स
तीसराT20I- 2अगस्त2022 (मंगलवार) - सेंट किट्स
चौथाT20I- 6अगस्त2022 (शनिवार) - फ्लोरिडा
पांचवांT20I- 7अगस्त2022 (रविवार) - फ्लोरिडा

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें