Live

LEGENDS IN ONE FRAME

ब्रायन लारा इंडियन ड्रेसिंग रुम में...टीम इंडिया के खिलाडियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

D
DESKलेखक

पटना। टीम इंडिया इस वेस्ट इंडीज के दौरे पर है। जहां वह वन डे और टी-20 सीरीज खेलेगी। वन डे सीरीज शुरु हो चुका है। पहला मैच शुक्रवार को त्रिनिदाद में खेला गया। जिसमें बेहद रोमांचक और बेहद करीबी इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज को 3 रनों से हरा दिया।

मैच के दौरान बेहद दिलचस्प वाक्या हुआ। जब वेस्ट इंडीज के लीजेंड क्रिकेट प्लेयर ब्रायन लारा इंडियन ड्रेसिंग रुप में पहुंच गए। लारा को ड्रेसिंग रुम में देखकर टीम इंडिया के खिलाडी भी चौंक गए। सभी खिलाडियों ने बेहद गर्मजोशी से ब्रायन लारा का स्वागत किया। वन डे टीम के कप्तान शिखर धवन सहित कई खिलाडियों ने आकर लारा से मुलाकात की।

लेकिन सबसे शानदार मुलाकात रही। लारा और राहुल द्रविड की। एक समय में ये दोनों खिलाडी अपनी अपनी टीम के दिग्गज खिलाडी रहे। दोनों ही खिलाडियों का कैरियर बेहद शानदार रहा है। बीसीसीआई ने खिलाडियों और राहुल द्रविड से लारा की मुलाकात की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें