Live

T-20 CRICKET WORLD

IPL की मुंबई इंडियंस ने यूएई के बाद दक्षिण अफ्रीकी लीग की भी टीम "केपटाउन" खरीदी..

D
DESKलेखक

पटना। क्रिकेट की दुनिया में रिलायंस भारत के बाद रिलायंस ने दक्षिण अफ्रीका और यूएई में भी टी20 लीग टीम खरीद ली हैं। रिलायंस की टी20 स्कावड में सबसे नई टीम दक्षिण अफ्रीका की ‘केपटाउन’ है। जिसे बीते मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुंबई इंडियन ब्रांड ने खरीदा है। इसके साथ ही रिलायंस के पास तीन देशों में तीन टी20 टीमें हो गई हैं।

दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग टीम ‘केपटाउन’ का रिलायंस परिवार में स्वागत करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने कहा, “रिलायंस परिवार में हमारी नई टी20 टीम का स्वागत करते हुए मैं बेहद खुश हूं! हम मुंबई इंडियंस के मजबूत और मनोरंजक क्रिकेट ब्रांड को दक्षिण अफ्रीका जैसे देश में ले जाने पर उत्साहित हैं, एक ऐसा देश जो क्रिकेट से उतना ही प्यार करता है जितना हम भारतीय करते हैं। रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, “दक्षिण अफ्रीकी फ्रेंचाइजी के साथ अब हमारे पास तीन देशों में तीन टी20 टीमें हैं। हम क्रिकेट ईको सिस्टम और ब्रांड मुंबई इंडियंस में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं ताकि प्रशंसकों को कुछ बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिले”

कंपनी के मुताबिक देश में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने क्रिकेट फ्रेंचाइजी, फुटबॉल लीग, खेल प्रायोजन, परामर्श और एथलीट प्रतिभा प्रबंधन के माध्यम से खेलों के लिए एक बेहतर ईको सिस्टम विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें