Live

ICC RANKING

इंग्लैंड पर आंधी बनकर टूटे बुमराह बने वन डे क्रिकेट में विश्व के नं-1 गेंदबाज

D
DESKलेखक

पटना। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पारी को तहस-नहस कर दिया। इस मैच में बुमराह ने 6 मैच लिये। अपनी इस शानदार बॉलिंग की बदौलत बुमराह वन डे क्रिकेट की ICC RANKING में पांच स्थान छलांग लगाकर 718 अंकों के साथ नं-1 गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने अपने शानदार प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है।

मंगलवार को ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले ओवर से ही बुमराह की ऐसी आंधी चली कि इंग्लैंड की पारी 110 रनों पर सिमट गयी। बुमराह ने 7.2 ओवर में 3 मेडन के साथ महज 19 रन देकर 6 विकेट लिया। बुमराह की इस पारी का असर ICC RANKING पर भी पडा और बुमराह पिछली रैकिंग में जो छठे पायदान पर थे, पांच स्थान उपर आकर वन डे क्रिकेट की रैकिंग पहले स्थान पर पहुंचकर नं- 1 बॉलर बन गए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें