INDIA- WEST INDIES SERIES
टीम इंडिया का कैरिबियाई दौरा 22 जुलाई से...इंग्लैंड के बाद विंडीज फतह पर नजर..
पटना। टीम इंडिया ने पिछले दिनों बेहद शानदार तरीके ने अपना इंग्लैंड दौरा खत्म किया। एजबेस्टन टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया ने वापसी की और बेगहद शानदार तरीके पहले वन डे सीरीज और उसके बाद टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया। अब टीम इंडिया की नजर विंडीज फतह करने की है। टीम इंडिया का कैरिबियाई दौरा 22 जुलाई से शुरु हो रहा है.
इस दौरे में भारतीय टीम वन डे सीरीज और टी-20 सीरीज खेलेगी। पहले वन डे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने कई सीनियर खिलाडियों को आराम दिया है। टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में है। उसके बाद टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही होगी। हालांकि इस सीरीज में विपाट कोहली टीम में नहीं होंगे। क्योंकि वे इस संमय ग्रोइंग की चोट से जूझ रहे है।
देखिए भारतीय टीम के वेस्ट इंडीज दौरे का पूरा शेड्यूल
वन डे सीरीज
पहला वनडे-22जुलाई2022 (शुक्रवार) - त्रिनिदाद
दूसरा वनडे-24जुलाई2022 (रविवार) - त्रिनिदाद
तीसरा वनडे-27जुलाई2022 (बुधवार) – त्रिनिदाद
टी-20 सीरीज
पहलाT20I- 29जुलाई2022 (शुक्रवार) - त्रिनिदाद
दूसराT20I- 1अगस्त2022 (सोमवार) - सेंट किट्स
तीसराT20I- 2अगस्त2022 (मंगलवार) - सेंट किट्स
चौथाT20I- 6अगस्त2022 (शनिवार) - फ्लोरिडा
पांचवांT20I- 7अगस्त2022 (रविवार) - फ्लोरिडा
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।