Live

IND-WI 3RD ODI MATCH

भारत ने टॉस जीता, पहले बैटिंग करने का फैसला...यह मैच जीते तो क्लीन स्वीप...

D
DESKलेखक

पटना। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच आज त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

भारत इस सीरीज में 2-0 से आगे है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम इस मैच को जीतकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करेगा। मैच क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। भारत ने अगर यह सीरीज 3-0 से जीत ली और अगर ऐसा होता है कि 43 वर्षों के बाद भारत वेस्ट इंडीज के खिलाफ लगातार दो सीरीज जीतेगा। टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

वन डे सीरीज के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T-20 सीरीज खेलेगी। T-20 सीरीज के लिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा है और जो अपने T-20 स्क्वैड के साथ वेस्ट इंडीज के त्रिनिदाद पहुंच चुके हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11टीम

भारत-(Playing XI): Shikhar Dhawan(c), Shubman Gill, Shreyas Iyer, Suryakumar Yadav, Sanju Samson(w), Deepak Hooda, Axar Patel, Shardul Thakur, Mohammed Siraj, Yuzvendra Chahal, Prasidh Krishna

वेस्ट इंडीज-(Playing XI): Shai Hope(w), Brandon King, Keacy Carty, Shamarh Brooks, Nicholas Pooran(c), Kyle Mayers, Jason Holder, Keemo Paul, Akeal Hosein, Hayden Walsh, Jayden Seales

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें