IND-ENG ODI SERIES
पहला मैच आज ओवल ग्राउंड पर शाम 5.30 बजे से..टीम इंडिया की नजर सीरीज जीतने पर
पटना। भारत और इंग्लैंड के बीच वन-डे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर यह मैच भारतीय समय के अनुसार, शाम 5.30 बजे से शुरु होगा। एजबेस्टन टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए टी-20 सीरीज 2-1 से जीती थी। अब भारतीय टीम की नजर वन ड़े सीरीज पर है।
टीम इंडिया के पास वर्ल्ड क्लास के कई ऐसे खिलाडी है जो मैच का पासा पलटने में माहिर है। लेकिन सीनियर खिलाडियों का फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। सबसे अधिक चिंता विराट कोहली के फॉर्म को लेकर है। लंबे समय से उनका बल्ला शांत है। 3 साल से उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। हालांकि विराट कोहली वन डे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक 49 शतकों के बाद 43 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर है। लेकिन यह आंकडा 3 साल पहले का है। कोहली के फॉर्म को लेकर कई सीनियर खिलाडी उनकी आलोचना कर चुके हैं। रोहित शर्मा भी कुछ खास नहीं कर पा रहे। टीम में इस समय जो भी बैट्समैन है उसमें से किसी बैट्समैन ने पिछले 2 साल से वन डे क्रिकेट में शतक नहीं बनाया है। हालांकि इस मैच में विराट कोहली खेल पाएंगे या नहीं इसमें अभी संशय है क्योंकि उऩकी ग्रोइंग की चोट उभर आयी है।
यह मैच ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। इस मैच की पिच पर हल्का बाउंस रहता है जो बाद में बैटिंग करने वाली टीम को परेशान करता है। 2017 के बाद से इस ग्राउंड पर अब तक सात मैच खेले गए हैं। उसमें से 6 मैच उस टीम ने जीता है, जिसने पहले बैटिंग की है।
दोनों टीमें
भारतीय टीम (अंतिम एकादश)- Rohit Sharma (c), Shikhar Dhawan, Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Rishabh Pant (wk), Hardik Pandya, Ravindra Jadeja, Shardul Thakur/Prasidh Krishna, Mohammed Shami, Yuzvendra Chahal, Jasprit Bumrah.
इंग्लैंड टीम (अंतिम एकादश)- Jason Roy, Jonny Bairstow, Joe Root, Liam Livingstone, Ben Stokes, Jos Buttler (c, wk), Moeen Ali, David Willey, Brydon Carse, Craig Overton/Matt Parkinson, Reece Topley
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।