INDIA WEST INDIES T-20 SERIES
टीम इंडिया की T-20 squad पहुंची त्रिनिदाद...5 मैचों की सीरीज 29 जुलाई से...
पटना। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्ट इंडीज के दौरे पर है। इस समय तीन मैचों की सीरीज चल रही है। पहले दो मैच टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज पर 2-0 से अजेय बढत ले ली है। आखिरी वन डे मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा। जहां टीम इंडिया की नजर सीरीज क्लीन स्वीप पर है। वहीं वेस्ट इंडीज यह मैच जीतकर अपना सम्मान बचाने की कोशिश करेगा। इसके बाद 29 जुलाई से T-20 सीरीज खेली जाएगी। पांच मैचों की यह सीरीज 29 जुलाई से शुरु होगी। इस सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की टीम मंगलवार को त्रिनिदाद पहुंच गयी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्विटर पर टीम इंडिया के त्रिनिदाद पहुंचने की जानकारी दी है।
देखिए पांच मैचों का शेड्यूल
टी-20सीरीज
पहलाT20I- 29जुलाई2022 (शुक्रवार) - त्रिनिदाद
दूसराT20I- 1अगस्त2022 (सोमवार) - सेंट किट्स
तीसराT20I- 2अगस्त2022 (मंगलवार) - सेंट किट्स
चौथाT20I- 6अगस्त2022 (शनिवार) - फ्लोरिडा
पांचवांT20I- 7अगस्त2022 (रविवार) - फ्लोरिडा
वन डे सीरीज के लिए टीम के कप्तान शिखर धवन हैं तो T-20 सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा है। इस सीरीज के लिए टीम में विराट कोहली नहीं है तो लंबे समय के बाद T-20 टीम में स्पिनर आर अश्विन की टीम में वापसी हुई है।
देखिए T-20 टीम
रोहित शर्मा(कप्तान), के एल राहुल, सूर्यकुमार यादव, डी हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि विश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, ङर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।