Live

28 जुलाई से 8 अगस्त तक

बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल...भारत की महिला क्रिकेट टीम घोषित...हरमनप्रीत कौर कप्तान...

D
DESKलेखक

पटना। बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा। इस बार के खेल में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। इसी को लेकर भारत की महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है। भारतीय टीम के लिए हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाया गया है। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान भी है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ग्रुप ए में है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया,बारबाडोस और पाकिस्तान है। भारतीय टीम पहला मैच 29 जुलाई को खेलेगी जो आस्ट्रेलिया के साथ है। पाकिस्तान से मुकाबला 31 जुलाई को होगा, जबकि 3 अगस्त को बारबाडोस से साथ मुकाबला है। ग्रुप बी में इंग्लैंड,न्यूजीलैंड,दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका है। क्रिकेट के मुकाबले का फाइनल मैच 7 अगस्त को होगा।

भारतीय महिला टीम:हरमनप्रीत कौर (कप्तान),स्मृति मंधाना (उपकप्तान),शैफाली वर्मा,एस मेघना,तानिया सपना भाटिया (विकेटकीपर),यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर),दीप्ति शर्मा,राजेश्वरी गायकवाड़,पूजा वस्त्राकर,मेघना सिंह,रेणुका ठाकुर,जेमिमा रोड्रिग्स,राधा यादव,हरलीन देओल,स्नेह राणा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें