भारत इंग्लैंड एजबेस्टन टेस्ट- दूसरा दिन
‘सर’ रविन्द्र जडेजा ने जड दिया शानदार शतक...टेस्ट कैरियर का दूसरा शतक
पटना। एजबेस्टन के मैदान पर चल रहे भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविन्द्र जडेजा ने शानदार शतक जड दिया है। कल ऋषभ पंत के साथ शानदार साझेदारी करने के बाद जडेजा पहले दिन के खेल खत्म होने तक 83 रन पर मुहम्मद शमी के साथ क्रीज पर थे। आज जब खेल शुरु हुआ तो सबकी निगाहें जडेजा के शतक पर थी और जडेजा ने शतक जड दिया।
अपनी इस 100 रन की पारी में जडेजा ने 183 गेंदों का सामना किया और पारी में 13 चौके मारे। खबर लिखने तक मुहम्मद शमी भी आट होकर पवेलियन जा चुके थे और भारत का स्कोर 371 रन पर 8 विकेट था।
रिकॉर्ड में जडेजा
रवींद्र जडेजा ने अब तक के टेस्ट कैरियर में53टेस्ट में2041रन बनाए हैं और221विकेट लिए हैं। वे भारत की ओर से टेस्ट में2हजार से अधिक रन और200से अधिक विकेट लेने वाले5वें खिलाड़ी हैं। जडेजा ने टेस्ट में एक शतक और16अर्धशतक लगाया है।36की औसत से2041रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने24की औसत से221विकेट लिए हैं। जडेजा में9बार5और एक बार10विकेट लेने का कारनामा किया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।